NCERT 8th Class Syllabus: NCERT ने 8वीं क्लास की सामाजिक विज्ञान की किताबों में किया बड़ा बदलाव, मुगल शाशकों को बताया 'क्रूर विजेता, सहिष्णु और मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला'

- NCERT ने 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में किया बदलाव
- बदलाव को लेकर एनसीईआरटी ने नहीं दी है प्रतिक्रिया
- मुगलों के चैप्टर में किए बड़े बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब में कई बड़े अहम बदलाव किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीईआरटी ने नए हिस्ट्री चैप्टर्स में बदलाव करते हुए बाबर को क्रूर विजेता बताया है। साथ ही अकबर और औरंगजेब के चैप्टर में बदलाव करके उसको गुरुद्वारे और मंदिर तोड़ने वाला बताया है। एनसीईआरटी की नई किताबों को मार्केट में बेचना शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर एनसीईआरटी की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या बदलाव किए?
एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में बदलाव करते हुए दिल्ली सल्तनत और मुगलों की हिस्ट्री में धार्मिक असहिष्णुता के एग्जांपल्स दिए हैं। एनसीईआरटी की बुक में अकबर को सहिष्णुता और क्रूरता का मिश्रण बताया है। साथ ही औरंगजेब को मंदिर और गुरुद्वारों को तोड़ने वाला बताया गया है।
एनसीईआर्टी ने क्यों किया बदलाव?
एनसीईआरटी ने क्या बदलाव किए हैं, इसमें अभी तक कोई खास जानकारी नहीं आई है। साथ ही एनसीईआरटी की तरफ से कोई टिप्पणी भी नहीं दी गई है। इसको लेकर एनसीईआरटी प्रतिक्रिया दे सकता है। बता दें, किताब में बदलाव करने पर विवाद खड़ा हो सकता है। इसलिए ही एनसीईआरटी ने एक स्पेशल नोट भी लिखवाया है, जिसमें लिखा है कि, 'बीते समय की घटनाओं के लिए आज किसी को भी दोषी नहीं ठहराना चाहिए।'
बीते साल भी हुए थे बदलाव
एनसीईआरटी ने बीते साल भी अपनी किताब में बदलाव किए थे। छात्रों की इतिहास की किताब में 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' को शामिल किया गया था। साथ ही वीर अब्दुल हमीद पर भी एक चैप्टर शामिल किया गया था। अब्दुल हमीद भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर के जवान थे। इसके पहले भी किताब में अहम बदलाव हुए हैं।
Created On :   16 July 2025 2:40 PM IST