Budget: 2019-20 में भारत के सालभर के खर्च से दोगुना था अमेरिका का रक्षा बजट

Budget: 2019-20 में भारत के सालभर के खर्च से दोगुना था अमेरिका का रक्षा बजट
Budget: 2019-20 में भारत के सालभर के खर्च से दोगुना था अमेरिका का रक्षा बजट
हाईलाइट
  • अमेरिका का शिक्षा बजट
  • भारत से 4 गुना ज्यादा रहा
  • दुनिया में अमेरिका
  • डिफेंस में सबसे ज्यादा खर्च करता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट शनिवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। देश के सभी वर्ग, मुख्य रूप से मध्यम वर्ग को हर बार की तरह राहत मिलने की उम्मीद कर रहा है। बीते वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 27 लाख 86 हजार 349 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। बता दें कि जितना बजट पिछले साल पेश किया गया था, उससे अधिक चीन, शिक्षा के क्षेत्र पर व्यय कर देता है। आंकड़ों के अनुसार चीन ने अक्टूबर 2019 तक 29 लाख 58 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं अमेरिका ने 2019 में डिफेंस के लिए 51.21 लाख करोड़ रुपए (हमारे कुल बजट से दुगुना) का वहन किया।

आइए हम आपको बताते हैं कि 2019-20 में किन - किन देशों ने किस क्षेत्र में कितने रुपए खर्च किए

शिक्षा के क्षेत्र में :
2019-20 में भारत के शिक्षा बजट की तुलना में अमेरिका का शिक्षा बजट चार गुना ज्यादा रहा, जिसने सालभर 64 अरब डॉलर यानी 4 लाख 56 हजार करोड़ रुपए शिक्षा पर खर्च किए। वहीं चीन का जनवरी से अक्टूबर तक शिक्षा बजट अमेरिका से भी 7 गुना ज्यादा था।

ये भी पढ़ें : Union Budget 2020: अटल बिहारी ने बदली थी बजट पेश करने की ये परंपरा

 भारत  94 हजार 854 करोड़ रुपए 
 अमेरिका  4.56 लाख करोड़ रुपए
 चीन  29.58 लाख करोड़ रुपए
 पाकिस्तान   3 हजार 564 करोड़ रुपए
 बांग्लादेश  45 हजार 100 करोड़ रुपए

स्वास्थ्य के क्षेत्र में :
भारत ने बीते वित्त वर्ष स्वास्थ्य पर 64 हजार 999 करोड़ रुपए का बजट रखा, जबकि अमेरिका का यह आंकड़ा 1,248.8 अरब डॉलर यानी 88 लाख 66 हजार करोड़ रुपए और चीन का अक्टूबर तक 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए का था।

 भारत  64 हजार 999 करोड़ रुपए 
 अमेरिका  88.66 लाख करोड़ रुपए
 चीन  1.46 लाख करोड़ रुपए
 पाकिस्तान   510 करोड़ रुपए
 बांग्लादेश  4 हजार 866 करोड़ रुपए

रक्षा के क्षेत्र में :
इसके अलावा डिफेंस की बात की जाए, तो अमेरिका दुनिया के सभी देशों के मुकाबले अपनी डिफेंस पर व्यय करता है। जहां 2019-20 में हमारा रक्षा बजट 3 लाख 5 हजार 296 करोड़ रुपए था, तो वहीं इसके लिए अमेरिका ने 51 लाख 21 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, जो हमारे बजट से 17 गुना ज्यादा है और यह हमारे बीते वर्ष के कुल बजट का लगभग दुगुना बजट है। वहीं चीन का रक्षा बजट भारत की तुलना में 4 गुना ज्यादा रहा, जिसने 12 लाख 61 हजार करोड़ रुपए वहन किए।

 भारत  3.05 लाख करोड़ रुपए 
 अमेरिका  51.21 लाख करोड़ रुपए 
 चीन  12.61 लाख करोड़ रुपए 
 पाकिस्तान   53 हजार164 करोड़ रुपए 
 बांग्लादेश  27 हजार 40 करोड़ रुपए 

ये भी पढ़ें : Economic Survey : वित्तीय वर्ष 2020 - 21 में देश की GDP 6.5 % तक रहने का अनुमान

Created On :   31 Jan 2020 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story