Pune City news: ठंड की वजह से शहर के कुछ स्कूलों के समय में बदलाव

ठंड की वजह से शहर के कुछ स्कूलों के समय में बदलाव

भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और खासकर सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण कुछ स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह ठंड में ठिठुरते हुए बच्चों को राहत देने के लिए समय बदला गया है।

पुणे और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस से कम-अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। नतीजतन, सुबह के समय काटने वाली ठंड महसूस हो रही है। इस वजह से कुछ स्कूल प्रबंधनों ने पहल करते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखकर समय में बदलाव किया है। शहर के मध्य क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने निर्धारित समय-सारणी में परिवर्तन किया है। इसलिए कुछ स्कूल निर्धारित समय से 20 से 40 मिनट देर से लग रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य स्कूल समय बदलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक सुबह के समय ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

बच्चों को सुबह स्कूल आते समय ठंड से परेशान न होना पड़े, इसके लिए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल टाइमिंग में थोड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अभिभावक भी निर्णय के पक्ष में हैं और बच्चों को भी इससे राहत मिलेगी।

- प्रीतम जोशी, प्रिंसिपल, न्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल, शनिवार पेठ

Created On :   5 Dec 2025 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story