NEET PG Result 2026: मेडिकल उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, NBEMS ने जारी किया रिजल्ट, इस ऑफिशल वेबसाइट जाकर ऐसे करें चेक

डिजिटल डेस्क, जयपुर। NBEMS ने नीट पीजी 2026 का रिजल्ट गुरुवार (24 सितंबर) को जारी कर मेडिकल उम्मीदवारों को रातह दी है। आवेदक एनबीईएमएस की ऑफिशल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक करने के साथ-साथ प्राप्त अंक समेत कई दूसरी जानकारी भी ले सकते हैं। लॉगिन डिटेल्स संबंधी जनकारी के लिए आगे पढ़ें।
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें 2.65 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। वहीं, जयपुर के जिन परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण उम्मीदवार इग्जाम नहीं दे पाए थे उनके लिए 5 सितंबर को दोबारा आयोजित कराई गई थी। अब इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है।
नीट पीजी 2026 का रिजल्ट इस वेबसाइट से देखें
नीट पीजी 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले nbe.edu.in वेबसाइट पर जाएं
इसके बाद नीट पीजी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
रिजल्ट में अंक, रैंक, परसेंटाइल और क्वालीफाइंग स्टेटस आप चेक कर सकते हैं
रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें
नीट पीजी 2026 का कटऑफ कितना रहा
जनरल/ईडब्ल्यूएस- 50वां परसेंटाइल- कटऑफ 262
जनरल/पीडब्ल्यूबीडी- 45वां परसेंटाइल- कटऑफ 244
यह भी पढ़े -तकनीकी पढ़ाई कर रहे युवा लौटें मणिपुर, राज्य के विकास में दें योगदान मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह
एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के पीडब्ल्यूबीडी 44वां परसेंटाइल- कटऑफ 226
नीट पीजी रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा नाम, विषय, क्षेत्र, प्राप्त कुल अंक, परसेंटाइल, रैंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
Created On :   24 Sept 2026 9:16 PM IST












