सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: कैमरे के सामने पोज दे रहीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने पैप्स को दे डाली वॉर्निंग बोलीं- 'ज्यादा जूम मत करना'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 90 दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली करिश्मा कपूर पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अक्सर किसी ना किसी रियालटी शो में नजर आ जाती हैं। इसके अलावा अब वो ओटीटी पर भी एक्टिव नजर आती हैं। अब हाल ही में करिश्मा कपूर को इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो पैप्स को धमकी देती हुई भी नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़े -अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर थिरकीं शेफाली शाह और शिल्पा शेट्टी, सोशल मीडिया पर शेयर किया डांस वीडियो
वीडियो वायरल
एक बार फिर एक्ट्रेस करिश्मा इंडियाज बेस्ट डांसर शो में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं। साथ ही टेरेंट लुईस, गीता कपूर और जावेद जाफी भी इस शो को जज करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में शो के सेट पर सभी सेलेब्स पैप्स को पोज देते हुए नजर आए. पहले तो करिश्मा कपूर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिया।
यह भी पढ़े -अक्षय ओबेरॉय ने बताया सिद्धार्थ आनंद पर करते हैं आंख बंद करके भरोसा, बोले- 'उनसे मैं सवाल नहीं पूछता'
पैप्स को करिश्मा ने दी वॉर्निंग
लेकिन, जब वो वहां से चलने लगीं, तब उन्होंने पैप्स को वॉर्निंग देते हुए कहा,'ज्यादा जूम मत करना। करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मैंने एक वीडियो देखा जिसमें सिड और कियारा किसी इवेंट में साथ पोज दे रहे थे। पैप्स ने वीडियो से सिड को हटाकर कियारा की बॉडी के ऊपरी पार्ट पर जूम कर दिया। ये बहुत ही ज्यादा घिनौना और अपमानजनक है।' दूसरे यूजर ने लिखा,'सभी एक्ट्रेसेस को एक साथ आना चाहिए और एक स्टाफ रखना चाहिए जो मुड़ते समय उनकी पीठ को ढकें। जब सभी ऐसा करेंगे, तो पैपराजी ऐसा करना बंद कर देंगे।'
यह भी पढ़े -अक्षय ओबेरॉय ने बताया सिद्धार्थ आनंद पर करते हैं आंख बंद करके भरोसा, बोले- 'उनसे मैं सवाल नहीं पूछता'
Created On :   29 April 2026 4:04 PM IST












