गुड न्यूज: 45 साल की में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी एक्ट्रेस संभावना सेठ, शेयर की खुशखबरी; लिखा- 'उलटी गिनती शुरू हो...'

45 साल की में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी एक्ट्रेस संभावना सेठ, शेयर की खुशखबरी; लिखा- उलटी गिनती शुरू हो...
कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस संभावना सेठ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। संभावना ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस संभावना सेठ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। संभावना ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस कपल के लिए बेहद ही खुश हैं और संभावना को कई सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन बेहद ही सुंदर तस्वीरे शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने पति का साथ पोज देती नजर आ रही है। पहली तस्वीर में वह अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक अखबार पोस्ट के जरिए आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी को शेयर करती बेहद खुश नजर आ रही हैं। बाकी दो तस्वीरों में आने वाले बच्चे से जुड़ी चीजें नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी। दोनों ने पांच साल से कुछ अधिक समय तक डेटिंग की और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। संभावना ने 14 जुलाई 2016 को शादी की थी।

संभवना ने अपने पति अविनाश के साथ इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हम गर्भवती हैं।' इसके साथ ही संभावना ने आगे लिखा, 'हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है।' संभावना ने आगे लिखा, 'उलटी गिनती शुरू हो गई है।' संभावना को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। भारती, गजराज राव और साकिब सलीम ने लिखा, 'बधाई हो', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लिखा, 'बधाई हो, मैंने नवरात्रि में तुमसे कहा था।'

Created On :   30 April 2026 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story