अपकमिंग फिल्म: है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट फिर बदली, अब 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी वरुण धवन की फिल्म

है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट फिर बदली, अब 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी वरुण धवन की फिल्म
बीते लंबे समय से वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर और गानें रिलीज कर दिए गए हैं। लेकिन इसी बीच वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते लंबे समय से वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर और गानें रिलीज कर दिए गए हैं। लेकिन इसी बीच वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है।

इस दिन होगी रिलीज

अब यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को 22 मई 2026 को रिलीज किया जाना था, जबकि शुरुआती घोषणा के अनुसार इसकी तारीख 12 जून 2026 तय की गई थी। मेकर्स ने यह बदलाव रणनीतिक रूप से किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के रिलीज शेड्यूल से हटने के बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को बेहतर स्क्रीन स्पेस दिलाने के उद्देश्य से नई तारीख चुनी गई है। अब फिल्म आईपीएल सीजन के बाद सिनेमाघरों में पहुंचेगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे अधिक दर्शक मिलने की संभावना है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने किया है, जबकि मैक्सिमिलियन फिल्म्स (यूके) इसके को-प्रोड्यूसर हैं। रोमांस, कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म अब 5 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। नई रिलीज डेट के साथ फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।


Created On :   29 April 2026 7:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story