Dhurandhar Rapper Reble: हादसे का शिकार हुईं 'धुरंधर' की सिंगर रेबल, गुवाहाटी में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान चेहरे से टकराया ड्रोन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के के गानों से पॉपुलर हुईं रैपर रेबल के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक हादसा हो गया। एक ड्रोन सिंगर के चेहरे से टकरा गया। इस घटना से सिंगर अचानक घबरा गईं और कुछ देर रुकने के बाद स्टेज छोड़कर चली गईं। बता दें कि, रेबल गुवाहाटी में लाइव शो कर रही थी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
यह भी पढ़े -एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट जारी, बेस्ट ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक इन प्रोजेक्ट्स ने मारी बाजी, खाली हाथ लौटा भारत
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान चेहरे से टकराया ड्रोन
ये घटना गुरुवार, 26 नवंबर को असम के गुवाहाटी के हातिसिला में हुए PULSE 2026 अवॉर्ड्स के दौरान हुई। रेबेल स्टेज पर अपना गाना 'रन डाउन द सिटी' गा रही थीं। इस दौरान वो गाने के साथ डांस भी कर रही थीं। तभी अचानक एक ड्रोन उड़ते हुए उनके चेहरे से टकरा गया और नीचे गिर पड़ा। इस घटना से सिंगर बुरी तरह चौंक गईं और उन्हें अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोकनी पड़ी।
हादसे के बाद स्टेज छोड़कर चली गईं रेबेल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेबेल स्टेज पर गाना गाते हुए डांस कर रही हैं। तभी अचानक ड्रोन उनके चेहरे से टकराता है। इसके बाद वो कुछ पल के लिए रुक जाती हैं और फिर बिना कुछ कहे स्टेज से चली जाती हैं। वहां मौजूद लोग भी अचानक हुए इस हादसे को देखकर हैरान रह गए।
कौन हैं मेघालय की सिंगर रेबेल?
रेबेल का असली नाम दियाफी लामारे है। वो मेघालय की रैपर और सिंगर हैं। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के गानों में अपनी आवाज देने के बाद वो चर्चा में आई हैं। उन्होंने फिल्म के तीन गानों 'रन डाउन द सिटी- मोनिका', 'मूव- ये इश्क इश्क' और 'नाल नचना' में अपनी आवाज दी है।
Created On :  

