bollywood Halloween Party: दीपिका पादुकोण से लेकर नीता अंबानी तक, बॉलीवुड पर चढ़ा हैलोवीन का खुमार, ओरी ने दिखाई पार्टी की झलक

दीपिका पादुकोण से लेकर नीता अंबानी तक, बॉलीवुड पर चढ़ा हैलोवीन का खुमार, ओरी ने दिखाई पार्टी की झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार और फंक्शन को सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटते हैं। इस समय बॉलीवुड स्टार्स पर हैलोवीन का खुमार चढ़ा हुआ है। हाल ही में एक हैलोवीन पार्टी हुई थी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे। इस पार्टी की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, नीता अंबानी समेत कई कलाकार अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि इंफ्लुएंसर ओरी ने शेयर की है वीडियो में सबका हॉरर अंदाज देखने को मिल रहा है।

इन सेलेब्स ने की शिरकत

वीडियो में ओरी सभी सेलेब्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं और ढेर सारी मस्ती कर रहे हैं। पार्टी में दीपिका एक बार फिर सिंघम लेडी लुक में नजर आईं वहीं आलिया का एक्शन लुक देखने को मिला। नीता अंबानी क्वीन बनकर पहुंची थीं उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था। हैलोवीन पार्टी में दीपिका, आलिया और नीता अंबानी के अलावा अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी, आर्यन खान, एटली, दिशा पाटनी समेत कई कलाकार पहुंचे थे। सबका अलग गेटअप था जो काफी पसंद किया जा रहा है। ओरी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक विनर पिक करो. उसके बाद से फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।

कौन है विनर, पोस्ट पर खुशी कपूर का रिएक्शन

ओरी के पोस्ट पर खुशी कपूर ने लिखा- नीता आंटी विनर हैं एक ने लिखा- नीता आंटी ने शो चुरा लिया। फैंस को दीपिका और आलिया का साथ में पोज देना भी काफी पसंद आ रहा है इस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। ओरी अक्सर इस तरह के मस्ती वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story