TRP Week: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का टीवी पर राज, वसुधा और गंगा मां की बेटियां है ने टीआरपी में अनुपमा को पछाड़ा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का टीवी पर राज, वसुधा और गंगा मां की बेटियां है ने टीआरपी में अनुपमा को पछाड़ा
गुरुवार का दिन टीवी सीरियल की दुनिया में खास होता है, अक्सर ही इस दिन टीआरपी लिस्ट जारी होती है। जानिए, इस हफ्ते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अलावा कौन-कौन से सीरियल टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिलाएं टीवी पर डेली शोप्स को बड़े ही चाव से देखती हैं। वहीं दर्शकों को कौन से टीवी शोज ज्यादा पसंद आ रहे हैं इसका पता टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) रिपोर्ट से चलता है। हर हफ्ते के गुरुवार को टीवी की टीआरपी रिपोर्ट सामने आती है जिससे ये जानना बेहद आसान हो जाता है कि कौन सा शो लोगों को कम पसंद आ रहा है। इस वीक की रिपोर्ट आ चुकी है। जो आपके लिए थोड़ी शोकिंग हो सकती है। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नंबर 1 पर है। तुलसी की इस जबरदस्त वापसी ने सबको चौका दिया है। वहीं वसुधा और गंगा मां अनुपमा को पछाड़ा आगेन निकल गई हैं।

स्मृति ईरानी के सीरियल को मिली कितनी टीआरपी?

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 16वें हफ्ते में 1.8 की टीआरपी मिली है। जबकि 15वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी इस सीरियल को मिली थी। हाल ही में इस सीरियल में आकाशदीप सहगल की वापसी हुई है। सीरियल में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं इस लिए सीरियल नंबर वन पर चल रहा है।

वसुधा और गंगा मां ने अनुपमा को पछाड़ा

दूसरे नंबर पर टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ सीरियल को जगह मिली है, इसकी टीआरपी 16वें हफ्ते में 1.7 रही है। जबकि 15वें हफ्ते में इसे 1.8 की टीआरपी मिली थी। तीसरे नंबर पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां है’ इस सीरियल को भी 1.7 की टीआरपी 16वें हफ्ते में मिली है।

क्या टॉप 5 बाहर ‘अनुपमा’?

रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की बात करें तो इसे 16वें हफ्ते 1.6 की टीआरपी मिली है, यह लिस्ट में चौथे स्थान पर है। जबकि 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ को 1.8 की टीआरपी मिली थी। पांचवें नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ है, इसे 16वें हफ्ते में 1.6 की टीआरपी मिली है। इस सीरियल में शरद केलकर लीड रोल में हैं।


Created On :   30 April 2026 4:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story