Samay Raina-Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना-रणबीर इलाहाबादिया, कपिल के शो पर करेगें धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर इस शो का एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। इस एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया नजर आएंगे। वहीं, कपिल शर्मा शो को होस्ट करने वाले हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद ये पहला मौका होगा, जब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया साथ नजर आएंगे। शो का मजेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।
मेकर्स ने जारी किया टीजर
मेकर्स ने शो का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें समय रैना कहते हैं, 'फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरा साथ कौन गेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे, 3, 2, 1.' इसके बाद एंट्री होती है रणवीर इलाहाबादिया की और उन्हें देखते ही समय रैना कहते हैं, 'नो वे, ब्रो!'
यह भी पढ़े -कुछ तो शर्म बची होगी या सिर्फ ट्रोलिंग की सैलरी मिलती है, एक्टर्स की सर्जरी पर कमेंट करने वालों को पवित्रा पुनिया ने लगाई लताड़
World Laughter Day pe laughter ka double dose 🥳 Samay Raina x Ranveer Allahbadia in Mastiverse 🔥 pic.twitter.com/mMfQOCI3jH
— Netflix India (@NetflixIndia) April 30, 2026
कब और कहां देख पाएंगे ये एपिसोड?
बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक स्पेशल एपिसोड के साथ वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाएगा। इसके होस्ट कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। ये एपिसोड 2 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी एक न्यूज डिबेट वाला एक्ट करेंग।
Created On :   30 April 2026 7:00 PM IST












