रणवीर के साथ काम करना आसान : साकिब सलीम

Easy to work with Ranveer: Saqib Saleem
रणवीर के साथ काम करना आसान : साकिब सलीम
रणवीर के साथ काम करना आसान : साकिब सलीम
हाईलाइट
  • रणवीर के साथ काम करना आसान : साकिब सलीम

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम 83 के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में अपने सह-अभिनेता रणवीर सिंह से काफी प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

रणवीर के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछे जाने पर साकिब कहते हैं, रणवीर एक बेहद सहज इंसान हैं, इसलिए एक प्रकार से हमें अपने समीकरण पर कोई काम नहीं करना पड़ा। सब कुछ बेहद स्वाभाविक तौर पर हुआ, क्योंकि वह एक बेहद प्यारे और खुले दिमाग वाले इंसान हैं। वह आपके पास हमेशा आपको गले लगाने के लिए बाहें फैलाकर आते हैं। वह एक सहृदय व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता है कि हमें उनके साथ समीकरण बनाने में कोई मेहनत करनी पड़ी।

साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में साकिब उस वक्त टीम के उप-कप्तान मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। अमरनाथ को उनकी टीम के सदस्य जिमी के नाम से जानते थे और वह टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव के काफी करीबी मित्र थे।

फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Created On :   3 March 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story