आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड, 66 साल पहले भारत को मिला था पहला नोमिनेशन

RRR movie song Naatu Naatu got Best Original Song Award
आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड, 66 साल पहले भारत को मिला था पहला नोमिनेशन
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड, 66 साल पहले भारत को मिला था पहला नोमिनेशन

डिजिटल डेस्क मुंबई। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का 80वां संपादन अमेरिका के लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है। इस साल इस अवॉर्ड में भारत शामिल होने के साथ साथ जलवे बिखेरते भी नजर आ रहा है। अवॉर्ड के लिए दुनिया भर की फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। इसी बीच भारतीय फिल्म RRR ने मंगलवार को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में एक उपलब्धि हासिल की। फिल्म का गाना नाटू-नाटू जो रिल्स पर काफी हिट हुआ था। गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड  मिला है। वहीं RRR के अलावा छेल्लो शो कई बेहतरीन फिल्मों को पछाड़कर बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगिरी में शॉर्ट लिस्ट हुई है।

आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को मिला खिताब
एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को मंगलवार को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। जोकि भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। इस अवॉर्ड के मिलने से जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट बेहद खुश हैं। गाने के तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरवा के साथ राहुल सिप्लीगुंज ने इसे लिखा है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लेने के लिए कंपोजर कीरावानी स्टेज पर पहुंचे थे। वे स्टेज पर राजमौली और कलाकारों का शुक्रिया अदा करते हुए भावुक नजर आए। 

बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में भी हुई थी शामिल
बता दें कि,  2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी। जिसमें गोल्डन ग्लोब में RRR बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भी नॉमिनेट हुई थी। लेकिन फिल्म नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में पीछे रह गई। जिसमें अर्जेंटीना 1985 ने बाजी मार ली है। इस कैटेगिरी में RRR का मुकाबाला डिसीजन टू लीव (साउथ कोरिया), ऑल क्वाइट ऑन वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी) और अर्जेंटीना 1985 (अर्जेंटीना) से था।

66 साल पहले भारत को मिला था पहला नोमिनेशन
जानकारी के लिए बता दें कि, भारत ने 66 साल पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। 1957 में पहली इंडियन फिल्म नॉमिनेट हुई थी। इसके बाद 1983 में रिजर्ड एटनबर्ग की फिल्म गांधी का नॉमिनेशन हुआ था। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर (बेन किंग्सले) जैसे 5 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते थे। इसके बाद 2009 में म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीन प्ले अवॉर्ड भी मिला था।

ऑस्कर की रेस में 9 भारतीय फिल्में शामिल
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस AMPAS ने 301 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इनमें 9 भारतीय फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। ये फिल्में शॉर्ट लिस्ट नहीं हैं। जिसमें ऋषभ शेट्टी की कांतारा, आर माधवन की रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट, विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं। 

Created On :   11 Jan 2023 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story