राजघराने से ताल्लुक रखती हैं अभिनेत्री, 21 साल की उम्र में इस एक्टर से कर ली थी शादी ,आइये जानते है उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

डिजिटल डेस्क मुंबई। अदिति राव हैदरी हिन्दी और तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अदिति आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वे अपने अलग लुक्स के कारण पहचानी जाती हैं। अदिति राव का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को हैदराबाद के एक राज घराने में हुआ है। अदिति ने मलयालम फिल्म "प्रजापति" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अदिति अब तक रॉकस्टार, मर्डर 3, बॉस, खूबसूरत, जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। वे अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के साथ साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकीं हैं। तो आईये जानते हैं अदिति राव हैदरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

राजघराने से ताल्लुक रखती हैं अदिति
बॉलीलवुड की कई फिल्मों में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने राजकुमारियों के किरदार निभाएं हैं। लेकिन वे असल जिंदगी में भी एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी भी असम के राज्यपाल रह चुके हैं। आदिति की मां भी राजघराने की थीं। उनके नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे। इसके अलावा उनके नाना जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज किया करते थे। अदिति की मां हिंदू और पिता मुस्लिम हैं। अदिती अपने सरनेम में अपने माता और पिता दोनों का नाम लिखती हैं।
![72+] Aditi Rao Hydari Wallpapers on WallpaperSafari](https://cdn.wallpapersafari.com/30/26/kf9UJv.jpg)
2 साल की उम्र में माता - पिता का हो गया था तलाक
लव मैरिज के बाद उनके माता पिता का रिश्ता ज्यादा दिन चला नहीं। जिस समय उनके माता-पिता अलग हुए तब उनकी उम्र महज दो साल थी। तलाक के बाद पिता अदिति को साथ में रखना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मां का साथ चुना। एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि, अदिति की मां एक ठुमरी गायिका हैं। वहीं, अदिति भरतनाट्यम में पारंगत हैं।

21 साल की उम्र में अभिनेत्री ने कर ली थी शादी
17 साल की उम्र में ही अदिति एक एक्टर को डेट करने लगी थीं। इसके चार साल के बाद 2007 में एक्टर सत्यदीप मित्रा से शादी कर ली थी। शादी की बात उन्होंने पब्लिक में नहीं आने दी थी। अदिति और सत्यदीप का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों के बीच विवाद गहराने लगे। महज 25 साल की उम्र में साल 2013 में अदिति ने सत्यदीप से तलाक ले लिया था। जब अदिति फिल्मों में आई थीं तो उन्होंने अपनी शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी अदिति रिश्ते में आमिर की साली लगती थीं। वह किरण राव की ममेरी बहन हैं।
![72+] Aditi Rao Hydari Wallpapers on WallpaperSafari](https://cdn.wallpapersafari.com/31/60/QxHpd1.jpg)
फिल्मी करियर
अदिति को बच्चपन से ही डांस का शौक है और उन्होंने भरतनाट्यम डांसर के तौर पर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। 11 साल की उम्र से ही वे डांस कर रही हैं और लीला सैमसन के डांस ग्रुप का हिस्सा रही हैं। 2004 में अदिति ने अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट "श्रीनगरम" किया था। इसमें उन्होंने 19वीं सदी की देवदासी की भूमिका निभाई थी। इस तमिल फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे और यहीं से एक्टिंग की दुनिया में अदिति का नाम लाइम लाइट में आया था। साउथ की कई फिल्में में काम करने के बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने 2009 में उन्हें "दिल्ली 6" में लिया था। फिल्म में उनके काम ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया। अदिति अब तक रॉकस्टार, मर्डर 3, बॉस, खूबसूरत, वजीर और फितूर जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
![72+] Aditi Rao Hydari Wallpapers on WallpaperSafari](https://cdn.wallpapersafari.com/79/68/YmX0uP.jpg)
Created On :   28 Oct 2022 10:49 AM IST












