रणबीर और श्रद्धा के वीडियो ने लगाई आग, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट

Videos of Ranbir and Shraddha set fire, fans reacted on social media
रणबीर और श्रद्धा के वीडियो ने लगाई आग, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट
स्पेन में रणबीर और श्रद्धा की मस्ती रणबीर और श्रद्धा के वीडियो ने लगाई आग, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनो रणबीर कपूर काफी सुर्खियो में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रहामास्त्र का टीजर रिलीज हुआ जो आते ही छा गया और अब उनका शर्टलेस अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे वे श्रध्दा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। रणबीर और श्रध्दा अपनी आने वाली फिल्म के लिए स्पेन पहुंचे हैं। दोनो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनो रणबीर कपूर और श्रध्दा कपूर का वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रणबीर श्रध्दा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि यह वीडियो लव रंजन की फिल्म के सॉन्ग का है। वीडियो में रणबीर श्रध्दा के साथ फिल्म के क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। दोनो को साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड और खुश दिखे। आपको बता दे कि, दोनो जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

पहली बार एक साथ काम करने जा रहे रणबीर-श्रद्धा  
रणबीर कपूर और श्रध्दा कपूर दोनो पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनो लव रंजन के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म में साथ नजर आएंगे, फैंस श्रद्धा   और रणबीर को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाडिया भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो रणबीर  ब्रहामास्त्र में नजर आने वाले है वहीं श्रध्दा कपूर अपनी हिट फिल्म के सीक्वल के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रही हैं।

Created On :   11 Jun 2022 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story