फिल्म कलेक्शन: रिपब्लिक डे पर 'बॉर्डर 2' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की कमाई से दुगने से भी ज्यादा किया कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का बज फैंस में बढ़ चढ़ कर बोल रहा है। जे पी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है। फिल्म आते ही देशभर में छा गई है और जमकर कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन इसने 30 करोड़ से खाता खोला था और उसके बाद से हर दिन इसकी कमाई में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। वहीं रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भी इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायादा उठाया और धमाकेदार कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़े -मॉडलिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, एक्टिंग के लिए घर से बगावत; फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं 'पंजाब की कैटरीना' की कहानी
'बॉर्डर 2' कलेक्शन
1997 की ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल 'बॉर्डर 2' का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था और इसकी खूब प्री टिकट सेल भी हुई। इसी के साथ इसने ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक सनी देओल की इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ कमाए और फिर तीसरे दिन 'बॉर्डर 2' ने 54.5 करोड़ कमाए हैं जिसके बाद इसके तीन दिनों का कुल कलेक्शन 121 करोड़ रुपये हुआ है। रिलीज के चौथे दिन रिपब्लिक डे पर इस फिल्म पर नोटों की बारिश हुई है। खबरों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 59 करोड़ कमाए हैं जिसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 180 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़े -‘बूगी वूगी’ और ‘ताकेशीज कैसल’ कलात्मक संतुष्टि के लिए किए, पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण था मजा जावेद जाफरी
200 करोड़ क्लब में एंट्री करने से इंचभर दूर
‘बॉर्डर 2’ ने चौथे दिन 180 करोड़ की कमाई कर ली है अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने से इंचभर दूर है। इस क्लब में एंट्री करने के लिए इसे बस 20 करोड़ चाहिए उम्मीद है कि मंगलवार को फिल्म ये आंकड़ा हासिल कर लेगी।
बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट
'बॉर्डर 2' 1997 की 'बॉर्डर' का सीक्वल है और इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।
Created On :  
