अपकमिंग फिल्म: रणबीर कपूर ने एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में मचाया धमाल, बॉबी देओल के फेमस गानों पर किया जमकर डांस

रणबीर कपूर ने एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में मचाया धमाल, बॉबी देओल के फेमस गानों पर किया जमकर डांस
  • एनिमल के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर का धमाल
  • बॉबी देओल के फेमस गानों पर किया जमकर डांस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। बातें दिनों फिल्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है। ट्रेलर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है। वहीं ट्रेलर में बॉबी देओल की एंट्री ने भी लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रखा है। फिल्म की रिलीज डेट अब नजदीक है। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई है। इन सबके बीच बीते दिन मुंबई में ‘एनिमल’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया था जिसमें फिल्म की टीम सहित स्टार रणबीर कपूर और बॉबी देओल भी इसमें मौजूद रहे। इस दौरान रणबीर ने जमकर मस्ती की जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहे हैं।

रणबीर कपूर ने बॉबी देओल के गानों पर किया डांस

रणबीर कपूर बॉलीवुड टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। शुक्रवार शाम ‘एनिमल’के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में तो उन्होंने मानो धमाल ही मचा दिया। इस इवेंट में रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट, शर्ट-पैंट और सनगलासेस लगाए हुए पहुंचे थे। वहीं उनके साथ उनके एनिमल को-स्टार एक्टर बॉबी देओल भी डेनिम लुक में इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान स्टेज पर रणबीर कपूर ने बॉबी देओल के कई पॉपुलर ट्रैक को रिक्रिएट किया।

रणबीर कपूर पर फिदा हुए फैंस

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में होस्ट रणबीर से बॉबी के बारे में पूछती हैं और इसके बाद रणबीर बॉबी की पहली फिल्म बरसात का गाना 'लव तुझे लव' गाते हुए एक्टर के आइकॉनिक स्टेप करते हुए नजर आते हैं। वहीं उनके बगल में बॉबी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर बॉबी के फेमस सॉन्ग 'दुनिया हसीना का मेला' को भी रिक्रिएट करते हैं और बाद में बॉबी को भी डांस करने के लिए मना लेते हैं। इसके बाद 'एनिमल' स्टार्स इस गाने पर डांस कर धमाल मचा देते हैं। वहीं रणबीर कपूर की ये मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है और हर कोई एक्टर की जमकर तारीफ कर रहा है। एक फैन ने ट्वीट किया, "रणबीर कपूर पूरी तरह से हिंदी फिल्म के हीरो हैं यार।" एक और ने लिखा, “रणबीर हिंदी सिनेमा के इतिहास के हर हुक स्टेप को कैसे जानते हैं।”

फिल्म का स्टार कास्ट

एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म से भी संदीप को बड़ी उम्मीद है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की भी शानदार एक्टिंग फैंस को दिखने वाली है। वहीं फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमागरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Created On :   25 Nov 2023 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story