फिल्म कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने मचाया तहलका, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने मचाया तहलका, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
  • बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने मचाया तहलका
  • फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म नें रणबीर का इंटेंस लुक काफी शानदार है। फिल्म को देखने के लिए होड़ मची हुई है और सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ देखी जा रही है। फिल्म को पहले दिन शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।

दूसरे दिन फिल्म एनिमल कलेक्शन

पहले दिन की धुंआधार परफॉर्मेंस के बाद दूसरे दिन भी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वीकेंड पर फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा का कलेक्शन किया है। खबरों के मुताबिक जहां 'एनिमल' ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर किया है। इसी के साथ फिल्म दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार हो गई है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपए हो गया है।

'एनिमल' ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड!

'एनिमल' की परफॉर्मेंस से बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ने बड़ी आसानी से शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल जहां 'एनिमल' ने दूसरे दिन 66 करोड़ की शानदार कमाई की है तो वहीं 'जवान' ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था। इसके अलावा सनी देओल की 'गदर 2' का 43.08 करोड़ और सलमान खान की 'टाइगर 3' का 59.25 करोड़ का दूसरे दिन कलेक्शन भी 'एनिमल' से काफी कम रहा है।

फिल्म का स्टार कास्ट

एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। संदीप को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म से भी संदीप को बड़ी उम्मीद है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल प्ले किया है। इस मूवी में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक बाप-बेटे के बीच के टॉक्सिक रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है।

Created On :   3 Dec 2023 3:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story