Dhurandhar Song: दुनियाभर में छा गया रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का गाना फासला, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रैपर ने दी जानकारी

दुनियाभर में छा गया रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का गाना फासला, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, रैपर ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया था और सारे रिकॉर्ड तोड़ कर साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी। फिल्म की काहानी से लेकर गानों तक ने लोगों को जमकर एंटरटेंन किया। फिल्म के गानों ने सोशल मीजिया पर धमाल मचा दिया था लेकिन एक गाना जिसकी दिवानगी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं वो है 'फासला' (Fa9la) गाना। जिसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है और अब ये गाना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने दी है।

'फासला' ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'फासला' (Fa9la) पहले ही भारत में काफी मशहूर है। इसने रैपर फ्लिपराची को भारत में रातोंरात स्टार बना दिया है। जब यह गाना आया था तब, हर शख्स की जबान पर यही गाना था। अब इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना दिया है।

'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम आने पर फ्लिपराची काफी खुश हैं। उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह बहुत अच्छा एहसास है। यह गाना उस भाषा (हिंदी) में मशहूर हुआ, जिसमें इसे गाया नहीं गया। मुझे बताया गया कि गाना चार अलग-अलग चार्ट्रस में टॉप पर है।'


Created On :   31 Jan 2026 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story