Shah Rukh Khan Viral Video: ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित हुए शाहरुख खान, दुबई में दिखा किंग खान का खास अंदाज

ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित हुए शाहरुख खान, दुबई में दिखा किंग खान का खास अंदाज
शाहरुख खान को भारत से लेकर विदेशों तक में एक्टर फैंस हैं जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान दुबई के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार रात उन्हें दुबई में ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है और उनकी फेन फॉलोइंग करोड़ो में है। वहीं भारत से लेकर विदेशों तक में एक्टर फैंस हैं जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान दुबई के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार रात उन्हें दुबई में ग्लोबल स्टाइल आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार को दुबई से शाहरुख खान के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आया। दुबई की कई नामी हस्तियां भी उनके साथ नजर आईं।

शाहरुख खान को दुबई के एक माॅल में देखा गया। यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी मीडिया भी मौजूद था। हर कोई शाहरुख के फोटो क्लिक करने की होड़ में नजर आया। शाहरुख भी इस मौके पर ब्लै ब्लेजर में नजर आए। उनके स्टाइलिश अंदाज ने महफिल ही लूट ली।

शाहरुख खान ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘किंग’ का एक टीजर शेयर किया था। साथ ही अपनी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार क्रिसमस का त्योहार शाहरुख खान के नाम होने वाला है। वह इस फिल्म में एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं।


Created On :   31 Jan 2026 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story