गुरुचरन सिंह लापता: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम 'सोढ़ी' हुए लापता, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरु की मामले की जांच

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी हुए लापता, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरु की मामले की जांच
  • तारक मेहता का उल्टा चशमा शो के एक्टर गुरुचरन सिंह लापता
  • सीसीटीवी केमरे में आए नजर
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जिंदादिल सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरन सिंह बीते पांच दिनों से गुमशुदा हैं। सोशल मीडिया पर 26 अप्रैल को गुरुचरन सिंह के लापता होने की खबरें सुर्खियां बटौर ने लगी। इस संबंध में गुरुचरन के पिता ने उनके लापता होने की पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। मगर इसके बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को इस मामले में किडनैपिंग का शक है। शो में अपनी कॉमेडी दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट करने वाले गुरुचरन रियल लाइए में भी उतने ही खुशमिजाज व्यक्ति है। गुरुचरन के लापता होने से न केवल उनके परिवार और करीबी बल्कि उनके फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। ऐसे में वह एक्टर की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। स्क्रिन पर गुरुचरन सिंह जितना खुशमिजाज दिखते हैं, उतना ही वह रियल लाइफ में भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी वजह से सोढ़ी उर्फ गुरुचरन सिंह पिछले कई दिनों से परेशान थे। हालांकि, उनकी मानसिक हालात बिल्कुल ठीक थी। गुरुचरन का परिवार उनकी लिए प्रार्थना कर रहा है।

कैसे हुए लापता?

इस मामले के लेकर न्यूज एजेंसी एनआई ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोढ़ी का किरदार निभा चुके अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने पर उनके पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। लेकिन, इसके बाद वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही अपने घर लौटे। गुरुचरन से बात करने के लिए उनका फोन भी बंद आ रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा 'हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।'

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए गुरुचरन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरन सिंह के दोस्तों ने बताया कि वह 22 अप्रैल को अपने मुंबई वाले घर में जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट गए थे। इस दौरान उन्हें सीसीटीवी फुटेज में देख गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अन्य फुटेज को भी खंगाल रही है। जिससे गुरुचरन को खोजने में आसानी हो। इसके अलावा पुलिस उनके फोन को भी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, ताकी यह पता लगाया जा सके की उनकी आखिरी बार किससे फोन पर बातचीत हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को गुरुचरन के फोन से कुछ अजीब ट्रांजेक्शन भी हासिल हुए है। इस मामले में पुलिस को एक्टर की किडनैपिंग का शक है।

सदमे में परिवार

गुरुचरन के लापता होने के बाद से ही उनके परिवार ने उनसे संपर्क करने की काफी कोशिश की। मगर, उनसे संपर्क नहीं हो पाया। परिवार को अब गुरुचरन की चिंता सता रही है। इस वजह से वह काफी सदमे में हैं। हालांकि, उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह सही सलामत घर पहुंच जाएंगे।

Created On :   27 April 2024 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story