Gia Manek Marriage: टीवी की 'गोपी बहू' जिया मानेक 39 की उम्र में बनी दुल्हन, बचपन के दोस्त से रचाई शादी, तस्वीर हो रही वायरल

टीवी की गोपी बहू जिया मानेक 39 की उम्र में बनी दुल्हन, बचपन के दोस्त से रचाई शादी, तस्वीर हो रही वायरल
  • टीवी की 'गोपी बहू' जिया मानेक 39 की उम्र में बनी दुल्हन
  • बचपन के दोस्त से रचाई शादी
  • तस्वीर हो रही वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरने वाली जिया मानेक शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अपने पति वरुण जैन संग तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी दी है। शादी की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है। इस जोड़े ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई है। अब सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जिया और वरुण ने की शादी की अनाउंसमेंट

जिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और वरुण की शादी की दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं - हाथों में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं।'

जिया मानेक लुक

फोटो में जिया को गोल्डन साड़ी में दिखाई दे रही है। इसी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी पहनी थी मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके के साथ उन्होंने लाल चूड़ियां पहनी थी। गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल कंप्लीट की। दुल्हन बनी जिया मानेक बहुत खुश और खूबसूरत नजर आईं।

Created On :   21 Aug 2025 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story