अपकमिंग फिल्म: 'कांतार चैप्टर 1' में हुई गुलशन देवैया की एंट्री, ऋषभ शेट्टी के साथ पर्दे पर आएंगें नजर, लुक हुआ रिवील

- 'कांतार चैप्टर 1' में हुई गुलशन देवैया की एंट्री
- ऋषभ शेट्टी के साथ पर्दे पर आएंगें नजर, लुक हुआ रिवील
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की कम बजट वाली फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी के बाद से फैंस इसकी अगली किस्त फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था वहीं अब फिल्म में गुलशन देवैया की एंट्री हो गई है वे फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है।
सिंहासन पर बैठे दिखे गुलशन देवैया
होम्बले फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें गुलशन देवैया का लुक रिवील किया गया है। गुलशन देवेया कुलशेखर की भूमिका में रहेंगे। जारी किए गए पोस्टर में वे दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर मुकुट सजा है और किसी राजा की वेशभूषा में वे सिंहासन पर विराजमान हैं। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य साउथ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
गुलशन देवैया जाने माने एक्टर हैं। उन्हें शैतान, हेट स्टोरी , गोलियों की रासलीला राम-लीला, कमांडो 3 और बधाई दो जैसी फिल्मों में देखा गया है। अब 'कांतारा' के जरिए वे कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। बात करें फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की तो यह 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'कांतारा' (2022) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को लिखा था और डायरेक्ट भी उन्होंने किया था। 2022 में इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
Created On :   19 Aug 2025 4:27 PM IST