Box Office Report: तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन', 'द ओडिसी' ने जड़ा शतक, जानें 'धमाल 4' की कमाई

तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची विजय थलापति की फिल्म जन नायकन, द ओडिसी ने जड़ा शतक, जानें धमाल 4 की कमाई
फिल्म 'जन नायकन' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' और बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' भी थिएटर्स में सजी हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे इंतजार के बाद साउथ की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' भी बॉक्स ऑफिस पर लगी है। इस फिल्म को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है वहीं अब इसी राह पर विजय थलापति की फिल्म भी बड़ रही है।

'जन नायकन' का कलेक्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' करीब सात महीने की देरी के बाद रिलीज हुई। इसे विजय की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे राजनीति में आ गए हैं। तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये हो चुका है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने इसने 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

100 करोड़ पार 'द ओडिसी'

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को भी भारतीय दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। शनिवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। इसने नौवें दिन 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 108.62 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन और जेंडाया जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

धमाल 4' का कलेक्शन

फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी थी। यह फिल्म पहले ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धमाल 4' का टोटल कलेक्शन 143.40 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और संजीदा शेख जैसे सितारे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story