क्या राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलवानों को न्याय देने की मांग की है? जानें सच

क्या राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलवानों को न्याय देने की मांग की है? जानें सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले 1 महीने से धरने पर बैठे हैं। उनके इस आंदोलन को विपक्षी दल समेत खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू कहते हुए नजर आ रही हैं उनको सही में जस्टिस मिलना चाहिए। वीडियो को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए।

उदाहरण के लिए किसान नेता रवि आजाद ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "पहली बार खुलकर बोली भारत की महामहीम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कहा महिला पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए। हमें अभी भी लगता है देश में लोकतंत्र बचा हुआ है? राष्ट्रपति महोदया ने कहा पहले बहुत लोग जो चिट्ठी भेजते थे, मुझे मिलती थी। अब मुझे कोई चिट्ठी नहीं मिलती,अब ये चिट्ठियां कहां चली जाती।"

वायरल - वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इसके बारे में जानकारी एकत्रित की। इसके लिए सबसे पहले हमने इसे कीवर्ड की सहायता से सर्च किया, जिसमें राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल पर वीडियो का लॉन्ग वर्जन मिला। 24 मई को किए गए इस ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे अदालत का निर्णय आने के बाद भी उनके अमल न होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और कानून मंत्री से इस समस्या को हल करने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका यह वीडियो रांची का था। जहां राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड के नए हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन के मौके पर बोल रही थीं। इस मौके पर उनके साथ यहां सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

इसके अलावा अपने संबोधन में उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किये थे। लेकिन पूरे भाषण में उन्होंने कहीं भी पहलवानों को न्याय दिलाने की बात नहीं कही थी।

Created On :   4 Jun 2023 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story