- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- ईरानी नागरिकों का पाकिस्तान की सीमा...
फैक्ट चेक: ईरानी नागरिकों का पाकिस्तान की सीमा से घुसपैठ का दावा, इजरायल के साथ जंग के बीच वायरल हो रहा वीडियो, जानें सच

- ईरान-इजरायल जंग के बीच वीडियो वायरल
- ईरानी नागरिकों के घुसपैठ का दावा गलत
- साल 2023 का है वीडियो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच तनाव गहराता जा रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान से लोगों ने पलायन करना भी शुरू कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ को पाकिस्तान की सीमा पर देखा जा सकता है। यूजर्स क्लिप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि हाल ही के हालात हैं। जहां भारी संख्या में लोग अवैध रूप से ताफ्ता सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि, यह दावा गलत है। दरअसल, यह घटना साल 2023 की है जब पाकिस्तानी नागरिक ईरान के रास्ते कर्बला जाने का प्रयास कर रहे थे।
क्या हो रहा है वायरल?
'Tapati Mondal' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- “इजराइल के हमलों के बाद ईरान में भारी भगदड़ मच गई है!* – ईरान के विभिन्न शहरों से लोग बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं – ताफतान बॉर्डर में पाकिस्तान में घुसे हजारों ईरानी – इज़राइल के हमले के बाद पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरान से लोगों का यह पलायन ईरान की भयावह स्थिति को दर्शा रहा है। #Israel #Pakistan
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर वीडियो के स्क्रीनशॉट्स डाल कर सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'ض' नाम के एक्स यूजर का हैंडल मिला। यहां पर वायरल वीडियो 20 अगस्त 2023 को ही अपलोड की जा चुकी थी। क्लिप को शेयर कर यूजर ने लिखा- तफ्तान सीमा की वर्तमान स्थिति यहां तीर्थयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनसे रिश्वत ली जा रही है, जिसके कारण तीर्थयात्रियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इन सभी कठिनाइयों के बावजूद, तीर्थयात्रियों के दिलों में इमाम हुसैन के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है।
Created On :   20 Jun 2025 3:38 PM IST