Fake News: भूटान ने सीमा विवाद के चलते असम का पानी रोका, जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच

Fake News: Bhutan stopped Assams water due to border dispute, know what is the truth of viral post
Fake News: भूटान ने सीमा विवाद के चलते असम का पानी रोका, जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच
Fake News: भूटान ने सीमा विवाद के चलते असम का पानी रोका, जानें क्या है वायरल पोस्ट का सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से असम के किसानों की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सीमा विवाद के चलते भूटान ने इस साल असम के किसानों को दिया जाने वाला पानी रोक दिया है। जिस वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। 

किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इसी दावे के साथ पोस्ट की हैं। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल, यह दावा भारत-नेपाल के संबंधों से जुड़ा हुआ था। इसलिए हमने सबसे पहले भूटान सरकार की तरफ से जारी किए गए हालिया बयानों को इंटरनेट पर सर्च करना शुरू किया। तो हमें नेपाल के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक बयान मिला। इस बयान में मंत्रालय ने इस पूरी घटना पर एक स्पष्टीकरण दिया है।

मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण से यह पता चला कि, भारी बारिश के चलते नहरों में पानी ठहर गया है। जिस वजह से पानी की सप्लाई रुक गई है। मंत्रालय ने कहा, भूटान और असम के अच्छे संबंध हैं। गलतफहमी पैदा करने के लिए ऐसी खबरें वायरल की जा रही हैं। नेपाल सरकार के आधिकारिक बयान से ये स्पष्ट हुआ कि, पानी रुकने वाली बात सही है। लेकिन, यह पानी तकनीकी कारणों से रुका है। न की किसी सीमा विवाद के चलते। 

निष्कर्ष : भूटान से असम में सप्लाई होने वाला पानी बारिश की वजह से आई तकनीकी खराबी की वजह से रुका है। न की किसी सीमा विवाद के चलते इसे रोका गया है। सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इस घटना को वायरल किया जा रहा है। 
 

Created On :   27 Jun 2020 9:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story