क्या भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वायरल हो रहा वीडियो उनकी मौत से पहले का है? जानें सच

Is the video going viral of Bhojpuri actress Akanksha Dubey before her death? know the truth
क्या भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वायरल हो रहा वीडियो उनकी मौत से पहले का है? जानें सच
फैक्ट चैक क्या भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वायरल हो रहा वीडियो उनकी मौत से पहले का है? जानें सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का 26 मार्च को निधन हो गया। वह वाराणसी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई थीं जहां के एक होटल में उन्हें मृत पाया गया। पुलिस ने अपनी शुरूआती जांच में इसे सुसाइड का केस माना है वहीं आकांक्षा के परिजनों ने उनके साथी कलाकार और प्रसिद्ध समर सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आकांक्षा की हत्या कराई है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग उनका आखिरी वीडियो बता रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का आत्महत्या से पहले का आखिरी वीडियो वायरल, बोली - प्यार के चक्कर में कभी मत मरना, नाक मत कटवाना। 

इस वीडियो में आकांक्षा मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही इस दौरान वह कहती हैं, "प्लीज, प्यार के चक्कर में हाथ, गला, मरना, उड़ना नहीं करना चाहिए"। आगे वो कहती हैं, "मैंने बोला जो प्यार करते हैं, हाथ-वाथ मत काटिएगा, धूमधाम से शादी करियेगा, तो एक फैन बोल रहा है, मैं आपसे शादी करूंगा।"  

एक अन्य वीडियो पोस्ट करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "Akanksha Dubey live Samar Singh आकांक्षा दुबे लाइव मौत के कुछ देर पहले का"। 

पड़ताल - दोनों ही वायरल वीडियो की सच्चाई पता करने के लिए हमने इसके बारे में जानकारी एकत्रित की। इसकी लिए सबसे पहले हमने कीवर्डस की सहायता से इसे फेसबुक और यूट्यूब पर खोजा। खोजने पर हमें पहला वीडियो मिला, जिसमें आकांक्षा लोगों को प्यार करने के फायदों और नुकसानों के बारे में बता रही हैं। यह वीडियो 26 जून 2022 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। 

दूसरा वीडियो हमें यूट्यूब पर मिला जिसे 24 जनवरी 2022 को शेयर किया गया था। इस वीडियो में आकांक्षा लाइव में नजर आ रही हैं। वीडियो में आकांक्षा को यह भी बताती हैं कि वह एक भोजपुरी फिल्म के गाने की शूटिंग सोनभद्र में कर रही हैं। 

इस तरह हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहे दोनों ही वीडियो आकांक्षा की मौत से पहले के नहीं बल्कि करीब एक साल पहले के हैं, जिन्हें अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है।  

Created On :   28 March 2023 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story