Fake News: क्या कर्नाटक में लॉकडाउन तोड़ने वालों को झील की सफाई करनी पड़ी?

Lock down karnataka police cleaning lake photo viral social media know the truth
Fake News: क्या कर्नाटक में लॉकडाउन तोड़ने वालों को झील की सफाई करनी पड़ी?
Fake News: क्या कर्नाटक में लॉकडाउन तोड़ने वालों को झील की सफाई करनी पड़ी?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग एक झील की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में लॉकडाउन तोड़ने वालों से पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करवा रही है। 

किसने किया शेयर? 
फेसबुक पर इसे पेज Awesome things in India ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 2 हजार से अधिक लोग शेयर और 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

                

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। हालांकि कर्नाटक पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों से सार्वजनिक स्थानों की सफाई करवा रही है, लेकिन वायरल फोटो तीन साल पुरानी है। इसका लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है।

पड़ताल में हमें वायरल तस्वीर Bangalore Mirror की एक खबर में मिली, जो 3 अप्रैल 2017 को प्रकाशित हुई है। जिसके मुताबिक फोटो में दिख रहे लोग तकनीकी विशेषज्ञ थे। इन लोगों ने बेंगलुरु की हुलीमावु झील की सफाई की थी।

 

निष्कर्ष: बेंगलुरु में झील साफ करते लोगों की तस्वीर तीन साल पुरानी है। 

Created On :   16 April 2020 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story