Fake News: क्या भीड़ से लदी ट्रेन का वीडियो भारत का है? जानें क्या है सच

Old video bangladesh overcrowded migrant train mumbai to west bengal fake news
Fake News: क्या भीड़ से लदी ट्रेन का वीडियो भारत का है? जानें क्या है सच
Fake News: क्या भीड़ से लदी ट्रेन का वीडियो भारत का है? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों भीड़ से लदी एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा कि ट्रेन प्रवासियों को मुंबई से पश्चिम बंगाल लेकर जा रही है। ट्विटर पर इसे Rafiq Jabbar ने शेयर किया है। वीडियो के ऊपर कैप्शन है जिसके अनुसार मुंबई से पश्चिम बंगाल के बीच 10 मई 2020 को चली ट्रेन का दृश्य है।
 

फेसबुक पर वीडियो को Abdul Azeem Uzair ने शेयर किया है। 

 

                                        

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है। वायरल वीडियो साल 2018 का है। इसका लॉकडाउन या कोरोनावायरस से कोई संबंध नहीं है।

पीआईबी फैक्ट चैक ने भी इस वीडियो के दावे का खंडन किया है।

वहीं यूट्यूब पर हमें वीडियो भी मिला। जो 24 फरवरी 2018 को अपलोड किया गया है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार यह बिश्वा इज्तमा के दौरान का है। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश साल 2018 का है। 

Created On :   19 May 2020 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story