- Dainik Bhaskar Hindi
- Fake News
- Police lathi charge woman over cab protest video viral with false claim
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: झारखंड का पुराना वीडियो CAB प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज बताकर वायरल

डिजिटल डेस्क। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर और देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला का डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा कि वीडियो नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के विरोध प्रदर्शन का है। फेसबुक पर वीडियो को Shashanka Axom Dutta ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 11 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
ट्विटर पर इसे Abhigyan Sarmah Gogoi ने शेयर किया है।
#CAB_नहीं_चलेगा #CABProtests is this how you treat us. #CABBill2019 pic.twitter.com/aRGvnE3mq3
— Abhigyan Sarmah Gogoi (@abhigyan_ARCMJ) December 12, 2019
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो पुराना है। इसका नागरिकता संशोधन बिल के विरोध से कोई लेना देना नहीं है। पड़ताल में हमें पत्रिका की एक न्यूज मिली। जिसमें वायरल हो रहा वीडियो है। यह खबर 24 सितंबर 2019 को प्रकाशित हुई है। न्यूज के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रांची में स्थित सीएम आवास पर घेराव की कोशिश की थी। प्रदर्शन को काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
यह साफ है कि पुलिसकर्मी द्वारा महिला को लाठी से मारने का वीडिया झारखंड का है। वीडियो नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन का नहीं है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या शिवसेना भवन में लगी सोनिया गांधी की तस्वीर?
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या सोनिया गांधी की फोटो के आगे नतमस्तक हुए उद्धव ठाकरे ?
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: फिल्म का सीन 26/11 के शहीद तुकाराम ओम्बले की फोटो बताकर वायरल
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या अजित पवार के घोटाले से जुड़े सभी केस बंद ?
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: क्या न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में बेचा जा रहा है मानव मांस ?