Fake News: क्या राहुल गांधी की इजाजत पर मनमोहन सिंह ने काटा बर्थडे केक ?

Rahul gandhi cut manmohan singh birthday cake old video congress foundation day viral fact check
Fake News: क्या राहुल गांधी की इजाजत पर मनमोहन सिंह ने काटा बर्थडे केक ?
Fake News: क्या राहुल गांधी की इजाजत पर मनमोहन सिंह ने काटा बर्थडे केक ?

डिजिटल डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 सितंबर को जन्मदिन था। उनके बर्थडे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी एक साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मनमोहन अपनी मर्जी से केक भी नहीं काट सकते। 

ट्वीटर पर वीडियो को शेफाली वैद्य ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, मनमोहन सिंह को अपने जन्मदिन पर केक काटने की अनुमति नहीं है। जब तक राहुल गांधी उनका हाथ पकड़ कर उन्हें मार्गदर्शित ना करें। यह सोचिए उन्होंने 10 साल कैसे सरकार चलाई होगी। 
 

 


क्या है सच ?

दरअसल वायरल वीडियो बीते साल कांग्रेस की स्थापना दिवस का है। तब राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने मिलकर केक काटा था। पड़ताल में हमें बड़ी आसानी से यूट्यूब पर वीडियो मिल गया। वीडियो 27 दिसंबर 2018 को अपलोड किया गया था। कांग्रेस पार्टी के 134 साल पूरे होने पर यह केक काटा गया था। यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो बीते साल कांग्रेस के स्थापना दिवस का है। 


 

 

Created On :   28 Sep 2019 8:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story