आगामी ईयरबड्स: Boat Airdopes Prime 701 ANC भारत में 21 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

Boat Airdopes Prime 701 ANC भारत में 21 जून को होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
  • कंपनी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी है
  • यह 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आएगा
  • यह 24-बिट स्पैटियल ऑडियो को सपोर्ट करेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक ब्रांड बोट (Boat) की ओर से जल्द ही घरेलू बाजार में अपना नया ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम एयरडोप्स प्राइम 701 एएनसी (Airdopes Prime 701 ANC) है। हाल ही में कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया है। साथ ही इसके प्रमुख फीचर्स को भी टीज किया है। हालांकि, TWS हेडसेट के डिजाइन की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि, आगामी ईयरबड्स में बड़े अपग्रेड्स मिल सकते हैं। यह प्राइम सीरीज ऑडियो वियरेबल सीरीज में एंट्री मार्क है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...

Boat Airdopes Prime 701 ANC की कीमत

बोट एयरडोप्स प्राइम 701 एएनसी 21 जून को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। एयरडोप्स प्राइम 701 एएनसी 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आएगा और 24-बिट स्पैटियल ऑडियो को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि, ये प्रीमियम साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसमें दी गई बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि, ईयरबड्स केस सहित कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। ऑडियो वियरेबल्स के बारे में अधिक जानकारी लॉन्च के दिन बताई जाएगी।

कंपनी ने कहा कि बोट एयरडोप्स प्राइम 701 एएनसी के लॉन्च के साथ ब्रांड प्राइम सीरीज ऑडियो वियरेबल्स की शुरुआत करेगा, जो 'कटिंग-एज,' रिलायबल और ड्यूरेबल साउंड एक्सपीरियंस के साथ पर्सनलाइज्ड फीचर्स ऑफर करेंगे।

Boat Airdopes 701 ANC के फीचर्स

आपको बता दें कि, Boat Airdopes 701 ANC TWS ईयरबड्स को भारत में अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इनमें 9mm डायनामिक ड्राइवर्स हैं और ये IPX7 वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आते हैं। हर ईयरबड में 50mAh बैटरी है, जबकि केस में 550mAh सेल है।

दावा किया जाता है कि वे 28 घंटे तक का कुल प्लेबैक समय प्रदान करते हैं, जबकि केवल ईयरबड्स साढ़े पांच घंटे तक चलते हैं। ये 30dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और IWP (इंस्टेंट वेक एंड पेयर) टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। हेडसेट्स में लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी है।

Created On :   14 Jun 2025 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story