अपग्रेड फोन: मोटो जी 5G का 2024 मॉडल 4GB रैम के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी

मोटो जी 5G का 2024 मॉडल 4GB रैम के साथ होगा लॉन्च, सामने आई जानकारी
  • नए मॉडल को गीकबेंच पर देखा गया है
  • बीते वर्ष Moto G 5G (2023) लॉन्च हुआ था
  • फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 842 पॉइंट्स मिले हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला जल्द ही एक और नया हैंडसेट बाजार में उतार सकती है। यह फोन G सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा, जो कि यूजर्स फ्रेंडली है। इस फोन का नाम Moto G 5G है, जिसके 2024 मॉडल को पेश किया जाएगा। हाल ही में इसकी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार Moto G 5G (2024) 4GB रैम के साथ आएगा। बता दें कि, इससे पहले 2023 में Moto G 5G (2023) लॉन्च किया था।

अपकमिंग फोन को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस फोन की क्या खूबियां होंगी और इसे कब लॉन्च किया जाएगा। क्या कहती है Moto G 5G (2024) से जुड़ी ताजा रिपोर्ट, आइए जानते हैं...

Moto G 5G (2024) में क्या खास

मोटोरोला के स्मार्टफोन G 5G का अपग्रेड वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसे गीकबेंच पर देखा गया है, जहां इसे मदरबोर्ड कोडनेम fogo के साथ देखा गया है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए फोन बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ आएगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 1 दिया जाएगा। बेंचमार्क पर इसे सिंगल कोर टेस्ट में 842 पॉइंट्स मिले हैं वहीं मल्टीकोर टेस्ट में 1692 पॉइंट्स मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेटेड फोन में प्रोसेसिंग के लिए 2.02 गीगाहर्ट्ज के दो मेन कोर दिए जाएंगे। 1.80 हर्ट्ज के साथ अन्य 6 कोर होंगे। इसके अलावा इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU मिलेगा। Moto G 5G का 2024 मॉडल एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा।

Moto G 5G (2023) के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन को लेकर गीकबेंच पर अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बीते वर्ष लॉन्च किए गए Moto G 5G (2023) की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो कि 720x1600 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मोटोरोला मोटो जी 5 जी (2023) एंड्रॉइड 13 पर काम करता है, जो कि 6GB रैम के साथ आता है। इस फोनमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 + प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है।

Created On :   11 Jan 2024 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story