Samsung Galaxy A30 का रेड वेरियंट कल होगा लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A30s Red Variant will launch tomorrow, Know price
Samsung Galaxy A30 का रेड वेरियंट कल होगा लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy A30 का रेड वेरियंट कल होगा लॉन्च, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने मार्च माह में अपनी A सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। इनमें Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 शामिल हैं। इन फोन्स में से Galaxy A30 को लेकर कंपनी ने कंफर्म किया था कि यह फोन Black, Red और Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इनमें से Black और Blue वेरियंट लॉन्च के साथ ही उपलब्ध थे, अब कंपनी ने इसके रेड वेरियंट के सेल की तारीख की भी घोषणा कर दी है। 

हाल ही में रेड कलर वेरिएंट Flipkart में एक डेडिकेटिड लैंडिंग पेज पर दिखाई दिया है। इस पेज में इसके लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा की गई है। Flipkart पर इस वेरिएंट की सेल 2 अप्रैल से शुरू होगी। Flipkart के साथ-साथ Reliance Digital ने भी इस कलर वेरिएंट को अपनी वेबसाइट में लिस्ट किया है। फ्लिपकार्ट पर इस वेरिएंट की कीमत की जानकारी भी दी गई है। पेज के मुताबिक, इस वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए है। MSP के अनुसार Samsung; ने फिलहाल इस वेरिएंट की ऑफलाइन सेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Samsung Galaxy A30 में 6.4 इंच की Full-HD+ Infinity- U डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल व दूसरा 5 मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

रैम/ रोम
फोन को 3 GB और 4 GB रैम वेरियंट में पेश किया गया है। इसमें 32 GB/64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि भारत में सिर्फ एक वेरियंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। 

प्लेटफार्म/ प्रोसेसर
ये स्मार्टफोन Samsung One UI पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। Galaxy A30 में ऑक्टा-कोर Exynos 7904 SoC दिया है।

बैटरी
पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 
 

Created On :   1 April 2019 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story