Samsung Galaxy M21 जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई लीक जानकारी

Samsung Galaxy M21 may be launch soon, leaked information revealed
Samsung Galaxy M21 जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई लीक जानकारी
Samsung Galaxy M21 जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आई लीक जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung (सैमसंग) जल्द ही अपने एक नए बजट फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह फोन M सीरीज के अंतर्गत आएगा, रिपोर्ट में इसे Galaxy (गैलेक्सी) M21 बताया गया है। बता दें कि कंपनी ने 2019 में Galaxy M20 को लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि नया फोन इसका अपग्रेड मॉडल हो सकता है।

Samsung Galaxy M20 से जुड़ी कुछ जानकारियां हाल ही में लीक हुई हैं। जिसमें इसके मॉडल नंबर और स्टोरेज को लेकर जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन SM-M215F मॉडल नंबर के साथ आ सकता है। संभावना है कि इस स्मार्टफोन को इस महीने होने वाले CES 2020 या MWC 2020 में लॉन्च किया जाएगा। 

लीक जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy M21 में स्टोरेज के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे। इसमें 64GB और 128GB शामिल हैं। इस फोन को एंड्रॉइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बात करें प्रोसेसर की तो इसमें Exynos 9610 या Exynos 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। वहीं इसमें Galaxy M20 की तरह पावरफुल बैटरी उपयोग की जा सकती है।

Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन
Galaxy M20 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस Infinity-V डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080×2340 पिक्सल्स का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। 

इस फोन में भी रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। फोन 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट को 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिया पर चलेगा। यह फोन ऑक्टा-कोक एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। Galaxy M20 में ग्राहकों को फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन 3.5 एमएं ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4G VOLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS और ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर है। पावर के लिए इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Created On :   2 Jan 2020 2:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story