- Dainik Bhaskar Hindi
- Gadgets
- Xiaomi may launch mi note 5 along with xiaomi mi 8 on 31 may.
दैनिक भास्कर हिंदी: Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है Xiaomi Mi Note 5

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi आगामी 31 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी की ओर से इस बात को जारी कर दिया गया है कि वह अपना Mi 8 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च करने वाली है। कुछ अफवाहों की मानें तो ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी इस इवेंट के कुछ अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में कंपनी Mi Max 3 डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि इवेंट में काफी चर्चा में रहे स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 5 को भी लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को कुछ समय पहले ही चीन में सोशल मीडिया पर देखा गया था। इस डिवाइस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि Mi 8 के साथ चीन में इसे भी लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Oppo का Realme 1 स्मार्टफोन अमेजन पर बना बेस्ट सेलर
अगर इस डिवाइस को लॉन्च किया जाता है तो कंपनी की बड़ी स्मार्टफोन श्रेणी में एक और नोट डिवाइस शामिल हो जाएगा। Xiaomi Mi Note 5 स्मार्टफोन Mi Note 3 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, यह मिड-रेंज में आने वाले स्मार्टफोंस हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi 7 डिवाइस को कंपनी की ओर से स्किप किया जा रहा है।
Xiaomi Mi Note 5 डिवाइस को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक डिवाइस को 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक फुल स्क्रीन 2.0 डिजाइन से लैस होगी। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 चिपसेट देखने को मिल सकता है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें : 6 जून को लॉन्च हो सकता है Moto Z3
स्मार्टफोन को 43LTE बैंड्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके साथ ही इसमें 4-एक्सिस ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन भी मौजूद होगा। हालांकि आपको यह भी बता दें कि इसके कैमरा के बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। इस डिवाइस की कीमत को लेकर तो इसके लॉन्च तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 24 हजार की कीमत तक लॉन्च किया जाएगा।
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।