- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi Redmi 5A के लिए MIUI 9 ...
Xiaomi Redmi 5A के लिए MIUI 9 ग्लोबल रॉम अपडेट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित MIUI 9 ग्लोबल रॉम जारी कर दिया है।शाओमी रेडमी 5ए यूजर जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के जरिए आएगा। अपडेट के लिए यूजर ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं। इस चीनी कंपनी ने एक फोरम पोस्ट के जरिए मीयूआई 9 ग्लोबल रोल आउट की जानकारी दी। इस पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के साथ मिलने वाले कुछ अहम फीचर का भी जिक्र किया है। इससे पहले बुधवार को मीयूआई 9 अपडेट के लिए अपने 40 डिवाइस की सूची ज़ारी की थी। इस लिस्ट में रेडमी 5ए का भी जिक्र है। शाओमी ने मीयूआई 9 के साथ रेडमी 5ए के यूजर इंटरफेस में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया है।
ओटीए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूजर को नोटिफिकेशन के लिए इंतजार करना होगा। अगर आप इंतजार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है। यहां पर आप जांच पाएंगे कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं। अगर अपडेट उपलब्ध नहीं है तो यूजर के पास फास्टबूट या रिकवरी रॉम जैसे विकल्प हैं।
शाओमी के कस्टम यूजर इंटरफेस का लेटेस्ट वर्जन है मीयूआई 9। इसे जुलाई 2017 में पेश किया गया था। MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। ज्यादा तेज ऐप लोड टाइम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।
मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।
स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक एप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।
Created On :   21 Jan 2018 12:43 PM IST