आगामी हैंडसेट: OnePlus 15 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई, रिटेलर लिस्टिंग के जरिए आई सामने

OnePlus 15 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हुई, रिटेलर लिस्टिंग के जरिए आई सामने
चीन की टेक कंपनी वनप्लस भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना नया हैंडसेट वन्प्लस 15 लॉन्च करने वाली है। लेकिन, इससे पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपना नया हैंडसेट वन्प्लस 15 (OnePlus 15) लॉन्च करने वाली है। लेकिन, इससे पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। इस आगामी हैंडसेट की लिस्टिंग एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर देखी गई है, जिससे भारत में OnePlus 15 की कीमत, इसके स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। बता दें कि, यह पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि यह क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिपसेट के साथ आएगा।

OnePlus 15 की भारत में लीक कीमत

Beebom ने एक ई-कॉमर्स रिटेलर की वेबसाइट पर OnePlus 15 की एक लिस्टिंग देखी है। इसमें हैंडसेट के 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को दिखाया गया है, जिसकी कीमत 72,999 रुपए है। OnePlus 15 को अल्ट्रा वॉयलेट कलर में लिस्ट किया गया है। हालांकि यह पेज अब हटा लिया गया है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आगामी फ्लैगशिप की कई लिस्टिंग अभी भी Google पर दिखाई दे रही हैं।

अगर यह कीमत सही निकलती है, तो OnePlus 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा। बता दें कि OnePlus 13 को भारत में 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 69,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपए है।

OnePlus 15 की लीक स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 15 अपने पिछले मॉडल की तुलना में एक बोल्ड रीडिजाइन और कई अपग्रेड लेकर आने वाला है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच BOE फ्लेक्सिबल AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान करेगी। पैनल 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है।

वनप्लस 15 में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी लेंस के लिए सोनी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड शूटर और क्रिस्प जूम शॉट्स के लिए 3.5x टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, फोन में पावर बैकअप के लिए 7,300mAh की बैटरी मिलेगी, जो अब तक किसी भी वनप्लस फ्लैगशिप में सबसे बड़ी बैटरी में से एक है।

Created On :   12 Nov 2025 8:53 PM IST

Tags

Next Story