- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus 15 चीन में जल्द होगा लॉन्च,...
आगामी हैंडसेट: OnePlus 15 चीन में जल्द होगा लॉन्च, टीजर इमेज में 'ओरिजिनल ड्यून' कलर में नजर आया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) घरेलू बाजार में इसी महीने अपना लेटेस्ट हैंडसेट वनप्लस 15 (OnePlus 15) लॉन्च करने वाली है। इससे पहले ही कंपनी आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारी लगातार शेयर कर रही है। कंपनी ने आगामी फ्लैगशिप के लिए एक "सैंड ड्यून" कलर की पुष्टि की है, जबकि नई टीजर इमेज में भी ऐसा ही "ओरिजिनल ड्यून" कलरव दिखाई दे रहा है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी सटीक लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इस हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
OnePlus 15 की टीजर तस्वीरें 'ओरिजिनल ड्यून' कलर में
वनप्लस ने अपने आधिकारिक Weibo पेज पर आगामी OnePlus 15 की कई नई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्टरों में नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप को "ओरिजिनल ड्यून" शेड में दिखाया गया है, जो एक ऑफ-व्हाइट टोन है जिसे डीप कलर के कैमरा मॉड्यूल के साथ जोड़ा गया है। यह कंपनी द्वारा पहले टीज किए गए "सैंड ड्यून" वेरिएंट जैसा प्रतीत होता है।
वनप्लस 15 में क्वेंचिंग टेक्सचर नामक एक नया डिजाइन फिनिश होगा, जो "आइस स्किन" जैसा अहसास देता है, जो छूने में ठंडा और मुलायम होता है। फोन में गोल आर-एंगल कोने और अल्ट्रा-थिन 1.15 मिमी बेजेल्स हैं। वहीं इसमें गोल किनारों वाला एक चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।
OnePlus 15 के लीक और संभावित फीचर्स
आगामी वनप्लस 15 के स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC और 165Hz डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा फोन की कई लीक खबरें भी सामने आई हैं। जिसके अनुसार, इसमें 6.78 इंच की BOE X3 LTPO AMOLED, 1.5K या QHD+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है। डिस्प्ले में 1Hz–165Hz डायनेमिक रिफ्रेट रेट हो सकता है।
यह एंड्रॉइड 16-आधारित ऑक्सीजनओएस 16 अपडेट के साथ आने वाला पहला हैंडसेट हो सकता है, जो 16 अक्टूबर को जारी होने वाला है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम, 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है, जो 120W वायर्ड सुपरVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Created On :   7 Oct 2025 2:41 PM IST












