कोरोना वायरस की वजह से केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे

17 Kerala fishermen stranded in Iran due to Corona virus
कोरोना वायरस की वजह से केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे
कोरोना वायरस की वजह से केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे
हाईलाइट
  • कोरोना वायरस की वजह से केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे

तिरुवनंतपुरम, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान से भेजे गए एक वीडियो से पता चलता है कि केरल के 17 मछुआरे ईरान में फंसे हैं। वे उन फंसे सौ लोगों में शामिल हैं, जो कोरोना वायरस की वजह से ईरान छोड़ने में असमर्थ हैं।

17 मछुआरे, विझिनजाम, पूवार व पॉजियूर गांव के रहने वाले हैं, जो राजधानी से कुछ दूरी पर स्थित है।

राज्य के मत्स्य मंत्री जे.मर्कुट्टी ने मीडिया से इसकी पुष्टि की।

राज्य मंत्री ने कहा, ईरान में कोरोनोवायरस के कारण केरल के 17 मछुआरे कई अन्य भारतीय मछुआरे, वहां लगाए गए प्रतिबंधों के कारण बाहर निकलने में असमर्थ हैं। हमने ईरान में फंसे लोगों के यहां के परिवारों को उनका विवरण नोरका कार्यालय को सौंपने के लिए कहा है, जो उनके विवरण को भारतीय दूतावास को सौंपेगे। राज्य सरकार इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी।

ईरान से आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केरल के मछुआरे एक कमरे में है।

चार महीने पहले भारतीय मछुआरे ईरान मछली पकड़ने के रोजगार के लिए पहुंचे थे।

वीडियो में एक मछुआरा कह रहा है, हमें अपने कमरे से भी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हम अपने लोगों से संपर्क करने में असमर्थ हैं, जो मछली पकड़ने वाले अन्य गांवों में रहते हैं। हम अपने देश से सहायता प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं।

Created On :   1 March 2020 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story