PharmEasy रिपोर्ट: मानसून में डेंगू का बढ़ता ख़तरा - बिहार में पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक

डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफ़ॉर्म PharmEasy ने डेंगू पर एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 के बीच किए गए 1.2 लाख से ज़्यादा टेस्ट के आधार पर तैयार की गई है।
डेंगू के मामले पूरे साल देखे जाते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इनका प्रकोप सबसे ज़्यादा होता है।
रिपोर्ट बताती है कि लोग अब मई से ही डेंगू की जांच कराने लगे हैं, जबकि पहले यह जांच ज़्यादातर जून में शुरू होती थी।
सबसे ज़्यादा मामले 11 से 30 साल के युवाओं में पाए गए। इनमें 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में पॉज़िटिविटी दर ज़्यादा रही, जबकि 50 साल से ऊपर की महिलाओं में जटिलताएँ ज़्यादा देखी गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू की पॉज़िटिविटी रेट में राज्यों के बीच बड़ा फर्क हुआ है। बिहार (17.51%), हरियाणा (15.43%) और चंडीगढ़ (15.09%) में सबसे ज़्यादा मामले आए, जबकि महाराष्ट्र (5.51%) और कर्नाटक (6.26%) में केस के मालमे कम थे। यह साफ़ दिखाता है कि समय पर जागरूकता, टेस्टिंग और स्वास्थ्य अभियान कितना असर डाल सकते हैं।
ज़्यादातर केस अगस्त से अक्टूबर के बीच सामने आए इस मौसम में वातावरण में नमीं 60–78% और तापमान 27°C से ऊपर होता है। यह मौसम एडीज (Aedes) मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि डेंगू से जुड़ी गूगल सर्चें भी इन्हीं महीनों में बढ़ीं, जिससे लोगों की बढ़ती चिंता साफ़ झलकती है।
PharmEasy के सलाह अनुसार जिन राज्यों में मामले ज़्यादा हैं वहाँ विशेष ध्यान दिया जाए, निगरानी बढ़ाई जाए और ज़्यादा जोखिम वाले लोगों पर फोकस किया जाए। रोकथाम के लिए एंटी मॉस्क्वीटो क्रीम, फुल स्लीव कपड़े, जमा पानी हटाना और खिड़कियों पर जाली लगाना जैसे उपाय अपनाने ज़रूरी है।
Created On :   6 Oct 2025 4:19 PM IST