Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर अपने चेहरे पर चाहती हैं पिंकिश ग्लो, तो लगाएं ये फेस पैक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का त्योहार सभी विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस पावन त्योहार को आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन हर महिला व्रत रखती है और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करती है। साथ ही हर महिला चाहती है कि व्रत के दिन वो सबसे खूबसूरत और दमकती हुई दिखे। पूजा की तैयारियों के साथ अगर आप अपनी स्किन का भी थोड़ा ख्याल रखें तो आपका चेहरा सच में चांद जैसा खिल उठेगा। अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहती हैं और आपको ग्लोइंग फेस भी चाहिए तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही चांद जैसी नजर आएंगी।
इन फेस पैक्स को जरूर करें ट्राई
बेसन-दही फेस पैक
अगर आप कम समय में चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो ये सबसे आसान और असरदार नुस्खा है। एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसको लगाने के फायदे के बारे में जानें तो, बेसन त्वचा को साफ करता है और टैनिंग हटाता है और दही स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है। हल्दी दाग-धब्बों को हल्का करती है और नेचुरल ग्लो लाती है।
शहद और ऐलोवेरा फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप अपने स्किन को नमी देना चाहती हैं, तो ये पैक आपके लिए सही है। इसके लिए आप दो चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें। एलोवेरा लगाने से आपकी त्वचा ठंडी रहेगी। शहद से स्किन को पोषण मिलेगा और चमक मिलेगी। वहीं, नींबू से आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 Oct 2025 2:13 PM IST