भारत में कोरोनावायरस के 324 मामले

By - Bhaskar Hindi |22 March 2020 12:30 PM IST
भारत में कोरोनावायरस के 324 मामले
हाईलाइट
- भारत में कोरोनावायरस के 324 मामले
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 324 पर पहुंच गई है। रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए।
सुबह 10 बजे दिए गए अपडेट के अनुसार संक्रमित मरीजों में 41 विदेशी नागरिक हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, पूरे देश में अबतक 4 लोगों की मौत हुई है और कुल 24 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अब तक देश के 22 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामले पाए गए हैं, उनमें केरल के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात 10:45 बजे तक देश में 315 मामले थे, जिनमें से 22 मरीज ठीक होकर अस्पताल से जा चुके थे।
Created On :   22 March 2020 12:30 PM IST
Next Story