- देश में कोरोना का काउंटडाउन शुरू, आज सुबह 10.30 बजे लगेगी पहली वैक्सीन
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
- हरियाणा में 77 साइट्स पर चलेगा टीकाकरण अभियान: राज्य सरकार
- उत्तराखंड: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर छोड़ने वाली नियमावली को मंजूरी
- राजस्थान सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई, अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां
97 वर्षीय शख्स ने कोरोना से जीती जंग, आगरा में खुशी की लहर

हाईलाइट
- 97 वर्षीय शख्स ने कोरोना से जीती जंग, आगरा में खुशी की लहर
आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। आगरा में शुक्रवार को कोरोनावायरस के नौ नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,008 हो गई है, लेकिन एक बुजुर्ग द्वारा इस महामारी को मात दिए जाने के बाद शहर का माहौल खुशनुमा हो गया है।
97 वर्षीय यह शख्स पेशे से एक इंजीनियर रह चुके हैं। वह गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। कोरोना से उनके ठीक होने से न केवल सबके चेहरे पर मुस्कान है, बल्कि इसने मेडिकल जगत को उम्मीद की एक किरण भी दी है। यहां कोरोना के इलाज को समर्पित एक सरकारी अस्पताल में उनका उपचार किया गया है।
गुरुवार को आगरा में दो और लोगों की मौत हो गई है, जिससे यहां मौत का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है। जिलाधिकारी पी.एन.सिंह ने कहा कि 840 मरीज ठीक हो चुके हैं और 112 का उपचार चल रहा है।
जिले में अब तक 15,940 नमूने एकत्रित किए गए हैं। आगरा में अब 43 शहरी और 23 ग्रामीण कंटेन्मेंट जोन हैं।
मथुरा में गुरुवार को 38 सकारात्मक मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो अन्य राज्यों से अपने घर लौटे हैं।
एटा में सात, मैनपुरी और फिरोजाबाद में क्रमश: दस-दस मामले सामने आए हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।