वुहान से 324 भारतीयों को भारत लाया एयर इंडिया

Air India brought 324 Indians to India from Wuhan
वुहान से 324 भारतीयों को भारत लाया एयर इंडिया
वुहान से 324 भारतीयों को भारत लाया एयर इंडिया
हाईलाइट
  • वुहान से 324 भारतीयों को भारत लाया एयर इंडिया

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया का विशेष विमान कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान शहर में फंसे भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआई) पर पहुंच गया। एयर इंडिया ने यह जानकारी दी।

उड़ान सेवा के अनुसार, दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह 7.26 बजे पहुंचे विमान से 324 भारतीय वापस लाए गए हैं।

एयर इंडिया ने वुहान में फंसे भारतीयों को अपनी पहली विशेष उड़ान से निकालना शुरू कर दिया। इस विमान में डबल डेकर जंबो 747 के साथ 15 केबिन क्रू और पांच कॉकपिट क्रू के सदस्य थे।

यह विमान आईजीआई (टी3) से वुहान के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ था।

क्रू के अलावा विमान में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के पांच डॉक्टरों की टीम तथा एयर इंडिया के पैरामेडिकल स्टाफ का एक सदस्य भी शामिल था।

Created On :   1 Feb 2020 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story