कोरोना से जंग : केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी मदद

Battle with Corona: Union Minister Mahendra Pandey and BJP General Secretary Bhupendra Yadav helped
कोरोना से जंग : केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी मदद
कोरोना से जंग : केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी मदद
हाईलाइट
  • कोरोना से जंग : केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय व भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी मदद

नई दिल्ली, 24 मार्च(आईएएनएस)। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद आगे आए हैं। सांसद अपनी निधियों से जिलों को धन दे रहे हैं, ताकि कोरोना की चुनौती से निपटने में मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य जरूरी उपकरणों का अभाव न होने पाए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय सहित कई सांसदों ने मंगलवार को जिलों को धन जारी किया।

भाजपा ने संकट की इस घड़ी में सभी पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से जनता की मदद की अपील की है। ऐसे में पार्टी नेता मदद के लिए हाथ बढ़ाने में जुटे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को सांसद निधि से कुल 20 लाख रुपये राजस्थान के अजमेर जिले को दिए। उन्होंने अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय को सीधे 10 लाख देने की घोषणा की है। इस धनराशि से अस्पताल में मास्क, सेनिटाइजर, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट आदि जरूरी चीजें खरीदी जाएंगी। इसी तरह दस लाख रुपये और जारी किए हैं, जिससे स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों को मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने जिला कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से धनराशि जारी करने के लिए कहा है।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने सांसद निधि से 15 लाख रुपये चंदौली और दस लाख रुपये वाराणसी को दिए हैं। जिला प्रशासन से कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर, दवा और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए तत्काल प्रभाव से धनराशि जारी कर उपयोग करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वह और धनराशि उपलब्ध कराएंगे।

मछलीशहर के सांसद बी.पी. सरोज ने भी मंगलवार को 25 लाख रुपये जारी किए हैं।

इससे पहले और कई भाजपा नेता धनराशि जारी कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद गौतम गंभीर, निशिकांत दुबे सहित कई सांसदों ने पिछले दिनों निधि से मॉस्क, सेनिटाइजर आदि के लिए धनराशि जारी की है।

Created On :   24 March 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story