बिहार : कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 162

Bihar: 8 corona positive cases in Kaimur, total 162 (lead-2)
बिहार : कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 162
बिहार : कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संख्या 162

डिजिटल डेस्क, पटना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में गुरुवार को 19 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 162 पहुंच गई है। गुरुवार को मिले संक्रमितों में आठ कैमूर जिले के हैं, जहां पहली बार कोई पॉजिटिव मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को राज्य में 19 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के चैनपुर में आठ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कैमूर में पॉजिटिव पाए गए लोगों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सीवान में भी गुरुवार को एक पॉजिटिव मरीज मिला है। रोहतास जिले में भी छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें पांच पुरुष और एक महिला है। ये सभी पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुंगेर में पाए पॉजिटिव लोगाों में तीन महिलाएं और एक 30 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये सभी मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार के रहने वाले हैं। ये सभी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने घर से बाहर निकलने वालों लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस ममाले का एक आदेश जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 18 जिलों में सबसे अधिक 31-31 मामले मुंगेर और नालंदा जिले के हैं, जबकि 30 मामले सीवान से सामने आ गए हैं।इसके अलावा पटना  में 16, गया में पांच, बेगूसराय में नौ, गोपालगंज से तीन, बक्सर से आठ, रोहतास से सात, नवादा से तीन, भागलपुर में पांच, कैमूर में आठ तथा पूर्वी चंपारण, बांका, भोजपुर, सारण, लखीसराय एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

 

Created On :   23 April 2020 7:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story