- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
दिल्ली में कोविड-19 से भाजपा नेता का निधन

हाईलाइट
- दिल्ली में कोविड-19 से भाजपा नेता का निधन
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली इकाई से जुड़े संजय शर्मा का कोविड-19 से निधन हो गया। वह राज्य में पार्टी की एक कमेटी के अध्यक्ष थे। लॉकडाउन लगने के बाद से वह दिल्ली में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे थे कि इस बीच वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने संजय शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कोरोना काल में सेवा करने वाले बीजेपी दिल्ली के समिति अध्यक्ष संजय शर्मा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। प्रभु से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
दिल्ली भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने भी संजय शर्मा के निधन पर दुख जताया।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से स्थिति बिगड़ती जा रही है। अब तक 31 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं, वहीं नौ सौ से ज्यादा मौतें भी हो चुकीं हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कई मरीजों के परिवार वाले अस्पतालों पर भर्ती न करने के भी आरोप लगा रहे हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।