कोरोनावायरस : चीन ने टेस्ला से शंघाई फैक्ट्री अस्थायी रूप से बंद करने को कहा

Coronavirus: China asks Tesla to temporarily shut down Shanghai factory
कोरोनावायरस : चीन ने टेस्ला से शंघाई फैक्ट्री अस्थायी रूप से बंद करने को कहा
कोरोनावायरस : चीन ने टेस्ला से शंघाई फैक्ट्री अस्थायी रूप से बंद करने को कहा
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस : चीन ने टेस्ला से शंघाई फैक्ट्री अस्थायी रूप से बंद करने को कहा

सैन फ्रांसिस्को, 30 जनवरी (आईएएनएस)। नोवेल कोरोनोवायरस के खतरे के बीच चीन ने टेस्ला को अपने शंघाई कारखाने को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा है। इस कदम से 2020 की पहली तिमाही में एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी के लाभ पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

द वर्ज की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों के साथ मुलाकात में अधिकारियों ने कहा कि शंघाई फैक्ट्री में बंदी से कंपनी के मॉडल 3 के उत्पादन में देरी होगी।

टेस्ला उन कंपनियों में एक है, जिन पर चीन सरकार के आदेश का असर पड़ा है। चीन सरकार ने अपने आदेश में कंपनियों को 9 फरवरी तक अपने संचालन बंद रहने को कहा है।

टेस्ला के फाइनेंस चीफ जैक किर्कहोर्न ने एक बयान में कहा, इस समय हमें उम्मीद है कि सरकार द्वारा आवश्यक रूप से फैक्ट्री बंद किए जाने के कारण शंघाई में मॉडल 3एस के निर्माण में एक से डेढ़ हफ्ते की देरी हो सकती है।

Created On :   30 Jan 2020 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story